कर्नाटक के डिप्टी सीएम को कोर्ट से बड़ी राहत मिली
Mar 7, 2026, 10:31 IST
RNE Network.
कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार को एक मामले में कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। उनके खिलाफ चल रहे एक आपराधिक मामले में हाईकोर्ट ने शिवकुमार को राहत प्रदान की है।
कर्नाटक हाईकोर्ट ने उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के खिलाफ दर्ज एक आपराधिक मामले की कार्यवाही पर अंतरिम रोक लगा दी है। मामला 2024 में कांग्रेस कर्नाटक के फेसबुक पेज पर डाली गई एक पोस्ट से जुड़ा है, जिसमें कुछ भाजपा नेताओं के खिलाफ कथित तौर पर मॉर्फ्ड सामग्री होने का आरोप है।

