नीतीश के करीबी रहे के.सी. त्यागी ने छोड़ी जेडीयू, सदस्यता अभियान में त्यागी ने नवीनीकरण नहीं कराया
Mar 18, 2026, 12:07 IST
RNE Network.
लंबे समय तक बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सहयोगी रहे व जेडीयू के थिंग टैंक के सी त्यागी ने जनता दल यूनाइटेड ( जेडीयू ) पार्टी छोड़ दी है। काफी समय से उनके व नीतीश के बीच दूरी थी। उनके स्वतंत्र विचार के बयानों से भाजपा नाराज थी। उन्होंने नीतीश को भारत रत्न देने की भी मांग की थी, उससे उनकी व जेडीयू की दूरियां बढ़ी।
जेडीयू के महासचिव व मुख्य प्रवक्ता रहे के सी त्यागी ने पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने जेडीयू के सदस्यता अभियान में नवीनीकरण नहीं कराया। पिछले 40 साल से जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार के साथी रहे त्यागी ने दूसरी पार्टी में शामिल होने के संकेत दिए है।

