Movie prime

 संजीव अरोड़ा की सीट खाली होने पर केजरीवाल, सिसोदिया के नाम पर चर्चा

 

RNE Network.

पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट से आम आदमी पार्टी ने इस बार अपने राज्यसभा सांसद संजीव अरोड़ा को विधानसभा उप चुनाव में उम्मीदवार बनाया। तब से यह अटकलें लग रही थी कि अरोड़ा की सीट से केजरीवाल राज्यसभा में जायेंगे। 
 

विधानसभा उप चुनाव में लुधियाना की यह सीट आप के उम्मीदवार व सांसद संजीव अरोड़ा ने जीत ली। तब यही चर्चा गर्माई की अब राज्यसभा में अरविंद केजरीवाल या मनीष सिसोदिया जाएंगे। क्योंकि ये दोनों आप नेता दिल्ली विधानसभा का चुनाव हारे हुए है।
 

राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा अब विधायक बन गए तो उन्हें राज्यसभा की सीट खाली करनी पड़ेगी। कल पत्रकारों ने केजरीवाल से उनके राज्यसभा में जाने की बात कही तो उन्होंने बात को खारिज करते हुए कहा कि इस बात का निर्णय तो पार्टी करेगी।