केजरीवाल खुद कर सकते है पैरवी, दिल्ली सरकार की आबकारी नीति का मामला
Apr 6, 2026, 08:09 IST
RNE Network.
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आबकारी नीति के मामले में खुद पैरवी कर सकते है। आबकारी नीति के मामले पर दिल्ली हाईकोर्ट में आज सुनवाई होनी है। इस मामले में दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल, पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया आदि पर मामला है।
निचली अदालत द्वारा केजरीवाल समेत 23 आरोपियों को डिस्चार्ज करने के खिलाफ सीबीआई ने हाईकोर्ट में अपील की है। केजरीवाल ने अर्जी दाखिल कर मांग की है कि इस मामले की सुनवाई जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के बजाय दूसरी बेंच में की जाये।

