केजरीवाल व सिसोदिया की न्यायमित्र करेंगे पैरवी, जस्टिस स्वर्णकान्ता की कोर्ट में है मामले की सुनवाई
RNE Network.
शराब घोटाले को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। मामले में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और दुर्गेश पाठक ने सुनवाई का बहिष्कार किया है।
इस दौरान जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा ने कहा कि प्रतिवादी अदालत में उपस्थित नहीं है और न ही उनकी ओर से कोई वकील पेश हो रहा है। ऐसे में कोर्ट इन प्रतिवादियों के लिए सिनियर एडवोकेट्स को न्याय मित्र नियुक्त करेगा।
इनकी नियुक्ति के बाद ही सीबीआई कि दलीलें सुनी जाएगी। तीनों प्रतिवादियों ने लिखित रूप में अदालत को सूचित किया है कि वह न तो व्यक्तिगत रूप से और न ही वकील के माध्यम से इस पीठ के समक्ष प्रस्तुत होंगे।
विदित रहे कि 27 फरवरी को ट्रायल कोर्ट ने शराब घोटाले में केजरीवाल, सिसोदिया समेत 23 आरोपियों को आरोपमुक्त कर दिया था और सीबीआई की जांच पर भी गंभीर टिप्पणियां की थी। इसके बाद सीबीआई ने हाईकोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल की थी।

