केरल को आज मिलेगा नया मुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री के नाम की होगी घोषणा, 11 बजे होगी बैठक
Updated: May 14, 2026, 07:34 IST
RNE Network.
केरलम के नए मुख्यमंत्री का ऐलान आज हो जायेगा। कांग्रेस आलाकमान ने प्रचंड बहुमत के बाद एक लंबी चर्चा की और काफी कशमकश के बाद केरलम के लिए मुख्यमंत्री का नाम तय कर लिया। बताया जाता है कि कांग्रेस नेता वी डी सतीशन के नाम पर आज विधायक मुहर लगायेंगे।
मुख्यमंत्री की रेस में सतीशन के अलावा के सी वेणुगोपाल व रमेश चेन्नीथला भी थे। तीनों नामों पर खूब चर्चा हुई। मामला सोनिया गांधी तक भी पहुंचा। सीएम के संभावित तीनों दावेदारों से भी दिल्ली बुलाकर लंबी बात की गई। बाद में राहुल गांधी व कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक नाम पर सहमति बनाई।
उस सहमति के बाद आज तिरुअनंतपुरम में कांग्रेस विधायक दल की सुबह 11 बजे बैठक हो रही है। इस बैठक में नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कर दी जायेगी।

