Movie prime

हरियाणा राज्यसभा चुनाव: संजय भाटिया को टिकट देकर विश्नोई और चौधरी खेमे को झटका

 

RNE Network.

हरियाणा राज्यसभा चुनाव में भाजपा ने संजय भाटिया को टिकट देकर एक तीर से दो शिकार किये है। एक तरफ जहां कांग्रेस छोड़कर आने वाले कुलदीप विश्नोई को किनारे लगा दिया, वहीं कांग्रेस का साथ छोड़कर आई बंसीलाल चौधरी  की पुत्रवधु किरण चौधरी को भी हाशिये पर डाल दिया। 

कुलदीप विश्नोई की तरह किरण चौधरी ने भी राज्यसभा चुनाव में पार्टी से बगावत कर भाजपा उम्मीदवार को वोट देकर कांग्रेस प्रत्याशी को हरा दिया। बाद में वे भाजपा में शामिल हो गयी। राज्यसभा की रिक्त सीट पर भाजपा ने किरण चौधरी को उम्मीदवार बनाया। उनको केवल 2 साल का कार्यकाल मिला। जो अभी समाप्त हुआ। मगर उनको भाजपा ने टिकट नहीं दिया, भाटिया को दे दिया।
 

दो राजनीतिक परिवारों को धक्का:
 

भाजपा व पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भाटिया को राज्यसभा का उम्मीदवार बना हरियाणा के दो बड़े राजनीतिक परिवारों को धक्का पहुंचाया है। विश्नोई समाज के दिग्गज भजनलाल व बंसीलाल चौधरी के परिवारों को इस निर्णय से भाजपा ने हाशिये पर ला दिया है।
d

जबकि कांग्रेस में इन दोनों दिग्गज नेताओं को खास महत्त्व मिला हुआ था। हरियाणा के जो तीन लाल थे, देवीलाल, बंसीलाल व भजनलाल, इन तीनों की राजनीतिक विरासत को पहले खट्टर व अब सैनी के जरिये भाजपा ने कमजोर कर दिया है। 
d

हरियाणा की राजनीति पर असर:
 

दो बड़े राजनीतिक परिवारों की विरासत को झटका जो भाजपा ने दिया है, उसकी राजनीतिक प्रतिक्रिया तो होगी। हरियाणा इस मामले में चुप नहीं बैठता , रिएक्ट जरूर करता है। पहला असर हो सकता है राज्यसभा चुनाव में ही दिख जाये।

FROM AROUND THE WEB