कुलदीप धालीवाल का पंजाब मंत्रिमंडल से इस्तीफा, अरोड़ा को महत्ती मंत्रालय
Jul 4, 2025, 08:50 IST
RNE Network.
पंजाब के मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है। हाल ही में हुए लुधियाना वेस्ट के उप चुनाव में विजयी आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा को कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई है। उनको पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अरोड़ा पहले राज्यसभा सदस्य थे। अब वे विधायक है।
पंजाब की मान सरकार में अरोड़ा को महत्त्वपूर्ण इंडस्ट्री व एनआरआई मंत्रालय दिए गए है। अरोड़ा ने जहां एक तरफ मंत्री पद की शपथ ली वहीं पंजाब के मंत्री कुलदीप धालीवाल ने त्यागपत्र दे दिया। ये मंत्रालय पहले उनके ही पास थे। अब पंजाब में राज्यसभा की सीट खाली हो गई है। जिस पर अरविंद केजरीवाल या मनीष सिसोदिया के राज्यसभा जाने की चर्चा है। हालांकि केजरीवाल ने एक बयान में कहा था कि राज्यसभा का उम्मीदवार कौन होगा, यह पार्टी तय करेगी।