Movie prime

लालू - राबड़ी की याचिका खारिज हुई, नोकरी के बदले जमीन के मामले में याचिका खारिज हुई है

 

RNE Network.

बिहार के पूर्व सीएम व आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव व उनकी धर्मपत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी की मुश्किलें कम नहीं हुई है। उनको लैंड फ़ॉर जॉब के बहुचर्चित मामले में कोर्ट से किसी भी तरह की राहत नहीं मिली है। उनकी याचिका को कोर्ट ने खारिज कर दिया है।
 

लैंड फ़ॉर जॉब मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने बिहार के पूर्व सीएम व राजद के मुखिया लालू प्रसाद यादव व राबड़ी देवी की अतिरिक्त दस्तावेज मांगने वाली याचिका खारिज कर दी। अदालत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसी याचिकाएं ट्रायल में देरी का बहाना है।

FROM AROUND THE WEB