कई राज्यों में अध्यक्ष बदलेंगे, हरियाणा में नेता प्रतिपक्ष बनेगा, राजस्थान में भी कुछ बदलाव
RNE Network.
कांग्रेस इस वर्ष को संगठन पर्व के रूप में मना रही है। जहां एक तरफ संगठन में रिक्त पड़े सभी पदों पर नियुक्तियां की जा रही है वहीं कुछ राज्यों में पार्टी के नेतृत्त्व को भी बदला जा रही है। जल्द ही कांग्रेस में यह बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।
कांग्रेस जल्दी ही हरियाणा, उत्तराखंड, गुजरात और तमिलनाडु में पीसीसी चीफ बदलने जा रही है। हिमाचल प्रदेश में स्टेट कार्यकारिणी का भी गठन होगा। नवसृजन अभियान के तहत मध्यप्रदेश - हरियाणा में नए जिलाध्यक्ष बनेंगे। यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सूची भी जारी होगी।
हरियाणा में बनेगा नेता प्रतिपक्ष:
हरियाणा में लंबे समय से नेता प्रतिपक्ष का निर्णय भी कांग्रेस नहीं कर सकी है। यहां विधानसभा चुनाव में हार से राहुल गांधी नाराज थे। अब नया नेता प्रतिपक्ष जल्द घोषित होगा।
राजस्थान में भी नियुक्तियां:
पार्टी नेतृत्त्व राजस्थान में भी एनएसयूआई के जिलाध्यक्षों की नियुक्ति करेगा। इसके साथ ही कई और नियुक्तियां भी होनी है।