Movie prime

राज्यसभा चुनाव : अलका सिंह-सतीश पूनिया ने भरा नामांकन, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, वसुंधरा राजे समेत कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

 

RNE Jaipur. 

राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटों पर होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अलका सिंह और सतीश पूनिया ने सोमवार को विधानसभा स्थित रिटर्निंग ऑफिसर भारत भूषण शर्मा के समक्ष अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।

अलका सिंह के नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, नाथू सिंह मौजूद रहे। वहीं सतीश पूनिया के नामांकन के समय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

जानकारी के अनुसार, अलका सिंह ने दो नामांकन पत्र दाखिल किए, जबकि सतीश पूनिया ने चार नामांकन पत्र प्रस्तुत किए। नामांकन प्रक्रिया के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल दिखाई दिया।

राज्यसभा की तीन सीटों के लिए होने वाले इस चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। भाजपा ने अपने दोनों उम्मीदवारों के नामांकन के जरिए शक्ति प्रदर्शन भी किया। पार्टी नेतृत्व का दावा है कि दोनों उम्मीदवारों को व्यापक समर्थन प्राप्त है और राज्यसभा चुनाव में भाजपा मजबूत स्थिति में है।

FROM AROUND THE WEB