Lok Sabha : Rahul Gandhi ने पूर्व आर्मी चीफ अजय नरवने की अप्रकाशित बायोग्राफी का जिक्र किया, सदन में जोरदार हंगामा
RNE New Delhi.
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को एक किताब का जिक्र कर ज्योंहि बोलने लगे रक्षामंत्री राजनाथसिंह उठ खड़े हुए। उन्होंने इस पर आपत्ति जता दी। गृहमंत्री अमित शाह, संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू, संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुनराम मेघवाल सहित पूरी सरकार के मंत्री इस पर आपत्ति जताने लगे। जबरदस्त हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी।
दरअसल नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पूर्व आर्मी चीफ अजय नरवणे की बायोग्राफी ‘फोर स्टार ऑफ डेस्टिनी’ के अंश का जिक्र किया। इन अंश के आधार पर वे दावा कर रहे थे कि चीन के टैंक भारतीय क्षेत्र में कैलाश रिज तक पहुंच गये थे। इसके साथ राहुल गांधी का इशारा रक्षामंत्री, प्रधानमंत्री की ओर से उचित अनुमति नहीं देने की ओर भी था। राहुल गांधी ने रक्षामंत्री, प्रधानमंत्री को लेकर ऐसी टिप्पणी की जिस पर जंबरदस्त हंगामा हो गया।
लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला ने व्यवस्था दी कि पुस्तक, मैग्जीन का जिक्र नहीं कर सकते। इसके बावजूद राहुल गांधी घुमा-फिराकर फिर उसी अंश की ओर आते रहे और हर बार सरकार के पक्ष की ओर से मंत्री-सांसद खड़े होते रहे। लगभग पौन घंटे चली इस बहस और हंगामे के बाद सदन स्थगित कर दिया गया। दुबारा सदन की बैठक शुरू होने के बाद भी हालात ऐसे ही रहे। ऐसे में सदन की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गई।
रक्षामंत्री राजनाथसिंह सभी मंत्रियों का कहना था कि जिस पुस्तक का जिक्र कर रहे हैं वह प्रकाशित नहीं हुई है। अप्रकाशित पुस्तक का कोट नहीं कर सकते। मंत्रियों ने कहा, किसी पुस्तक, मैग्जीन को कोट करना भी नियम,प्रक्रिया के खिलाफ है।

कैसी पुस्तक, कौन लेखक:
जिस किताब ‘फोर स्टार ऑफ डेस्टिनी’ का जिक्र किया जा रहा है वह पूर्व आर्मी चीफ मनोज नरवणे की बायोग्राफी है। जनरल मनोज मुकुंद नरवणे लद्दाख, डोकलाम सहित कई ऑपरेशंस के दौरान प्रमुख भूमिका में रहे थे। वर्ष 2020 के गलवान घाटी संघर्ष के दौरान भी वे सेना प्रमुख थे। उन्होंने अपनी बायोग्राफी लिखी है जिसका नाम है ‘फोर स्टार ऑफ डेस्टिनी’। इसके अंश कुछ दिन पहले सामने आने के बाद इसकी प्री-पब्लिकेशन जांच चल रही है।

