Movie prime

टीएमसी के दोनों गुटों से बात करेंगे लोकसभा अध्यक्ष बिरला, गुटों की बातें जानकर ही फैसला लेंगे, एक सप्ताह लग सकता है

 

RNE Network.

टीएमसी के 20 बागी सांसदों के नेशनलिस्ट सिटीजन पार्टी ऑफ इंडिया ( एनसीपीआई ) में विलय की मान्यता को लेकर लोकसभा सचिवालय ने निर्णय की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 
 

प्राप्त जानकारी के अनुसात लोकसभा सचिवालय की आंतरिक समिति बागी गुट की नेता काकोली घोष के आवेदन का परीक्षण कर रही है। समिति में कानूनी विशेषज्ञ भी है। जानकारी के अनुसार लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समिति की रिपोर्ट के बाद कोई निर्णय करने से पहले दोनों पक्षों के तर्क जानेंगे और जरूरी कानूनी राय भी लेंगे। 
सचिवालय ने ममता गुट के नेता और पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी अपना पक्ष रखने के लिए ई - मेल से संदेश भेजा है। 

 

ममता ने दायर की याचिका:
 

टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने कलजता हाईकोर्ट में चुनाव याचिका दायर कर भवानीपुर विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री सुवेन्दु अधिकारी के विधायक के तौर पर निर्वाचन को चुनोती दी है। ममता हाईकोर्ट पहुंची और याचिका पर हस्ताक्षर किए। इस सीट पर ममता सुवेन्दु से 15000 से अधिक वोटों से हारी थी।

FROM AROUND THE WEB