Movie prime

लोकसभा में 30 मार्च को नक्सलमुक्त भारत अभियान पर होगी अहम बहस

 

RNE Network.

देश के बड़े हिस्से में नक्सलवाद एक बड़ी समस्या है। इस उग्रवाद के कारण आम लोगों के साथ साथ अनेक बार पुलिस व सुरक्षा एजेंसियों के जवान भी शहीद होते है। जिन राज्यों में जंगलों का बाहुल्य है, वहां नक्सलवाद ने ज्यादा पैर पसारे हुए है। इसके अलावा आर्थिक विषमता व अभाव भी नक्सलवाद के विस्तार के कारण है।
 

केंद्र सरकार के बड़े लक्ष्यों में से एक था भारत को नक्सलवाद से  मुक्त करना। कल 30 मार्च को लोकसभा में इस उग्रवाद से मुक्त करने प्रयासों पर चर्चा होगी। सरकार ने 31 मार्च तक भारत को नक्सलमुक्त करने का लक्ष्य रखा है। गृह मंत्री अमित शाह यह समय सीमा पहले भी घोषित कर चुके है। हाल ही के महीनों में ओडिशा और बस्तर समेत कई इलाकों में माओवादी सरेंडर बढ़े है।

FROM AROUND THE WEB