चुनाव आयोग के खिलाफ आज ' बिहार बंद ' की घोषणा, महागठबंधन ने बंद का आव्हान किया, राहुल गांधी भी शामिल होंगे
Jul 9, 2025, 08:07 IST
RNE Network.
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग के मतदाता सूची पुनरीक्षण के फैसले के खिलाफ महागठबन्धन की ओर से आज बुधवार को बिहार बंद का आव्हान किया गया है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव भी चक्का जाम में शामिल होंगे। बिहार में आयोग ने मतदाता पुनरीक्षण का कार्य तेजी से चला रखा है। करीब 3 करोड़ से अधिक मतदाताओं से आवेदन लिए जा चुके है।
आयोग के खिलाफ विपक्ष सड़क पर उतर आया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि चुनाव आयोग ने ईसीआर नियुक्त कर उन्हें कई अधिकार दिए है। चूंकि वे सरकारी कर्मचारी होंगे, सत्ताधारी दल के हिसाब से वे कोई भी निर्णय कर पाएंगे और किसी को भी वोट से वंचित कर सकेंगे।