Movie prime

महागठबंधन जन आंदोलनों के जरिये करेगा चुनाव प्रचार, इंडिया गठबंधन की समन्वय समिति की बैठक में कई निर्णय

 

RNE Network.

चुनाव आयोग ने भले ही बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान नहीं किया मगर एनडीए व महागठबंधन के साथ साथ सभी राजनीतिक दलों ने अपनी तरफ से चुनावी बिसात बिछानी आरम्भ कर दी है।

इंडिया गठबंधन जिसे बिहार में महागठबन्धन के रूप में पहचान है, उसकी समन्वय समिति व विभिन्न उप समितियों की कल तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में कांग्रेस, आरजेडी, अपना दल, वाम दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में आगामी चुनाव को लेकर रणनीतिक चर्चा हुई। बिहार में महागठबन्धन का नेतृत्त्व पहले ही तेजस्वी यादव को दिया जा चुका है।
 

इस बैठक में चुनावी मुद्दे तय किये गए। इसके अलावा कार्यक्रमों व जन आंदोलनों को लेकर बात हुई। चुनाव की तारीखें घोषित न होने तक सभी सहयोगी दल जन आंदोलनों के जरिये जनता तक पहुंचेंगे। कांग्रेस की तरफ से इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार, विधान मंडल दल नेता शकील अहमद खान, विधान परिषद नेता मदन मोहन झा, अभय दुबे आदि शामिल हुए।