Movie prime

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर तूफान में फंसा

 

RNE Network.

महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे बाल बाल बच गए। शिंदे का हेलीकॉप्टर संकट में आ गया था। उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे कल्याण - मुरबाड में एक शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे।
 

हेलीकॉप्टर से कल्याण - मुरबाड जाते समय अचानक मौसम पूरी तरह से खराब हो गया। तेज तूफान आ गया और शिंदे का हेलीकॉप्टर उसकी चपेट में आ गया। इस दौरान पायलट ने सूझबूझ दिखाते हुए हेलीकॉप्टर को सुरक्षित तरीके से तूफान से बाहर निकाला। मुरबाड इलाके में अचानक तेज बारिश और आंधी शुरू होने के बाद शिंदे ने अपना आगे का दौरा रद्द कर दिया।

FROM AROUND THE WEB