Movie prime

फडणवीस-उद्धव की फ्लाइट में मुलाकात से महाराष्ट्र की राजनीति गरमाई, शिंदे का तंज

 

RNE Network.

महाराष्ट्र की राजनीति के धुर विरोधी माने जाने वाले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस व उद्धव ठाकरे नागपुर जा रही एक फ्लाइट में बैठे नजर आए। इस मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की सियासत में सरगर्मी बढ़ गयी।
 

इस पर उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने प्रतिक्रिया दी है। इस विषय में पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि सीएम फडणवीस समझदार हैं और उन्हें अच्छी तरह से पता है कि चालक और षड्यंत्रकारी दोस्त कितना खतरनाक हो सकता है। हालांकि भाजपा ने इसके कोई सियासी मायने होने से इंकार किया और कहा कि राजनीतिक मतभेदों के बाद भी विभिन्न दलों के नेता अक्सर सौहार्द्रपूर्ण व्यक्तिगत सम्बन्ध साझा करते हैं।

FROM AROUND THE WEB