Movie prime

महेंद्रजीत सिंह मालवीय की कांग्रेस में वापसी, लोकसभा चुनाव के समय पार्टी छोड़ भाजपा में गये थे

 

RNE Network.

आदिवासी नेता व पूर्व मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीय की कांग्रेस में घर वापसी हो गयी है। उन्होंने भाजपा को छोड़कर फिर से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली है। कांग्रेस में आने की घोषणा उन्होंने 5 दिन पहले की थी।
 

पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने एक बयान जारी कर बताया है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मालवीय को वापस कांग्रेस में लेने की अनुमति दी है। उनका कहना था कि मालवीय के वापस कांग्रेस में आने से आदिवासी समाज की आवाज मजबूत होगी।
 

विदित रहे कि मालवीय ने जैसे ही भाजपा छोड़कर कांग्रेस में वापसी की घोषणा की थी, वैसे ही उनके व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर छापे पड़ने की कार्यवाही हुई थी। उससे बांसवाड़ा के मालवीय समर्थकों में गहरा रोष भी था। 
 

अनुशासन समिति ने सहमति दी थी:
 

कल प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति की बैठक उदयलाल अंजना की अध्यक्षता में हुई थी। उस बैठक में मालवीय के कांग्रेस में लेने पर सहमति बनी थी। कुछ और कांग्रेस नेताओं की शीघ्र ही घर वापसी होगी।

FROM AROUND THE WEB