Movie prime

संसदीय दल में विद्रोह पर भड़की महुआ मोइत्रा, पार्टी छोड़ने वालों को फिर से चुनाव लड़ने की चुनोती दी

 

RNE Network.

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में करारी हार होने के बाद ममता बनर्जी की टीएमसी में भगदड़ मची हुई है। पार्षद से लेकर सांसद तक ममता का साथ छोड़ रहे हैं और भाजपा यानी एनडीए की शरण मे जा रहे हैं। वहीं अब भी कुछ सांसद मजबूती के साथ ममता बनर्जी के साथ खड़े हैं।
 

पहले हजार के आसपास टीएमसी के पार्षदों ने पार्टी छोड़ी और बंगाल के कई नगर निगमों व स्थानीय निकायों से टीएमसी हट गई। उसके बाद आधे से कहीं अधिक विधायकों ने पार्टी छोड़ नया ग्रुप बना लिया। अब असली टीएमसी वे हो गए।
 

कल टीएमसी पर बड़ा प्रहार हुआ। 20 लोकसभा सांसद पार्टी से अलग हुए और अपना ग्रुप बना लिया। इतना ही नहीं लोकसभा अध्यक्ष को विधिवत अलग ग्रुप का पत्र दे दिया और एनडीए को समर्थन की भी घोषणा कर दी।
 

संसदीय दल में इस विद्रोह पर ममता समर्थक सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि अगर कोई नेता भाजपा में जाना चाहता है तो इस्तीफा देकर भाजपा के टिकट पर उसे चुनाव लड़ना चाहिए।

FROM AROUND THE WEB