RudraNewsExpress_Logo

निकाय-पंचायत चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, गृह जिलों से हटेंगे अधिकारी

 

RNE Special.

राजस्थान में स्थानीय निकाय व पंचायत राज चुनाव को लेकर तैयारियां आरम्भ हो गयी है। चूंकि इस बार माननीय न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद चुनाव हो रहे हैं, इस कारण फुलप्रूफ तैयारियां की जा रही है। प्रशासन भी सक्रिय हो गया है।
 

इन चुनावों को लेकर ब्यूरोक्रेसी में बड़ी हलचल हो रही है। क्योंकि चुनाव से पहले बड़ी संख्या में राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों के तबादले होने तय है। न्यायालय के निर्देश है इस कारण जो अधिकारी अभी अपने गृह जिले में पदस्थापित है, उसे वहां से हटाया जायेगा। ताकि चुनावों की निष्पक्षता बनी रहे, वे प्रभाव न डाल सकें।
 

इसी कारण राज्य सरकार सभी जिलों में उन अधिकारियों की सूची तैयार कर रही है जो वर्तमान में अपने गृह जिले में पदस्थापित है। यह सूची काफी लंबी होने की संभावना है।
 

मुख्य सचिव ने सभी जिलों से ऐसी सूचियां तैयार कराई है। एक मोटे अनुमान के अनुसार इस कसरत में पूरे राज्य में लगभग 250 प्रशासनिक अधिकारी इधर उधर होंगे। यह बड़ा प्रशासनिक फेरबदल होगा। 15 अगस्त के बाद कभी भी यह फेरबदल हो सकता है।

FROM AROUND THE WEB