प्रमुख मुस्लिम संगठनों का नीतीश की इफ्तार पार्टी से बहिष्कार का ऐलान, चंद्रबाबू नायडू व चिराग की इफ्तार पार्टी व ईद मिलन का भी होगा बहिष्कार
Mar 23, 2025, 13:14 IST
RNE Network. उलेमा ए हिन्द के बाद अब सभी मुस्लिम संगठनों ने कल होने वाली बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी के बहिष्कार की घोषणा की है। इन मुस्लिम संगठनों ने अलग अलग बयान जारी कर बहिष्कार का निर्णय बताया है।
केंद्र की भाजपा नेतृत्त्व वाली सरकार के वक्फ संशोधन बिल का समर्थन करने के कारण मुस्लिम संगठनों ने नीतीश की इफ्तार पार्टी से अपने को अलग किया है। मुस्लिम संगठनों का कहना है कि नीतीश, चंद्रबाबू नायडू व चिराग पासवान केंद्र सरकार के संविधान विरोधी कार्यो का साथ दे रहे हैं, इस कारण हम उनके आयोजनों का बहिष्कार कर रहे हैं।
इन मुस्लिम संगठनों ने आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू की इफ्तार पार्टी के बहिष्कार की भी घोषणा की है। साथ ही लोजपा के चिराग पासवान के ईद मिलन समारोह के बहिष्कार का भी ऐलान किया है।
बिहार में राजनीतिक असर: इससे जेडीयू व चिराग के साथ जो मुस्लिम वोटर था वो पूरी तरह छिटक जायेगा और इसका लाभ कांग्रेस व आरजेडी वाले महागठबंधन को मिलेगा। 