ममता बनर्जी को बड़ा झटका, करीबी मदन मित्रा ने छोड़ा साथ
RNE Network.
पश्चिमी बंगाल में विधानसभा चुनाव हारने के बाद ममता बनर्जी की टीएमसी में मची भगदड़ अभी तक भी थमी नहीं है। लोकसभा सदस्य, राज्यसभा सदस्य, विधायक, पार्षद आदि के साथ अब तो ममता के करीबी भी उसका साथ छोड़ रहे हैं।
ईडी की कार्यवाई ने भी इस भागदौड़ में काफी मदद की है। ममता बनर्जी के विश्वसनीय रहे मदन मित्रा ने भी उन्हें झटका देते हुए बागी ऋतब्रत बनर्जी की अगुवाई वाली टीएमसी को ज्वाइन कर लिया। ममता ने जिस वक्त कांग्रेस से अपना नाता तोड़ लिया था , उस समय मदन मित्रा उनके साथ खड़ा हुए थे। हालांकि अब उन्होंने टीएमसी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है।
कामरहाटी से विधायक मित्रा ने बताया कि उन्होंने ममता बनर्जी के नेतृत्त्व वाली टीएमसी की सभी राष्ट्रीय व राज्य समितियों से इस्तीफा दे दिया था। विधायक मित्रा ने कहा कि उन्होंने तत्काल प्रभाव से पार्टी के मुख्य सचेतक पद से भी इस्तीफा दे दिया। मित्रा ने बागी नेता से मिलने के बाद कहा कि मैने कमरा बदला है, मकान नहीं। मैं टीएमसी का ही हिस्सा हूं।

