Movie prime

लोकसभा में ममता - उद्धव की ताकत घटी, अलग बैठेंगे ममता की टीएमसी से अलग हुए 20 सांसद

 

RNE Network.

सोमवार से शुरू हुए संसद के मानसून सत्र में शक्ति और सत्ता के नए समीकरण देखने को मिलेंगे। इस सत्र में ममता बनर्जी की टीएमसी व उद्धव ठाकरे की शिव सेना का संख्या बल लोकसभा में कम हो जायेगा। 
 

वहीं संसद में एकनाथ शिंदे की शिव सेना की ताकत में इजाफा होगा। एकनाथ शिंदे एनडीए के साथ है। मानसून सत्र से पहले लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने शनिवार को 6 शिव सेना को महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिव सेना में विलय को मंजूरी दे दी। 
 

साथ ही उन्होंने एनसीपीआई नाम की एक कम जानी - पहचानी पार्टी में शामिल हुए 20 बागी टीएमसी सांसदों के लिए अलग बैठने की व्यवस्था की भी इजाजत दे दी। 6 सांसदों के विलय के बाद शिव सेना शिंदे के सांसदों की संख्या बढ़कर 13 हो गयी है। ममता से बगावत कर अलग गुट बने पार्टी के लिए एक अच्छी खबर है। संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजिजू ने इस पार्टी को रविवार को होने वाली सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के लिए अलग से न्यौता दे दिया है। आज रविवार को सुबह 11 बजे सर्वदलीय बैठक होगी।

FROM AROUND THE WEB