Movie prime

Mamta's master stroke  : चुनाव से पहले 01 करोड़ युवाओं को हर महीने 1500 की "युवा साथी" सौगात

West Bengal Assembly Election से ठीक पहले TMC सुप्रीमो ने चला बड़ा दांव

 

Abhishek Purohit

e

RNE Kolkata-West Bengal. 


पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा ऐलान करते हुए ‘युवा साथी’ भत्ता योजना शुरू कर दी है। इस योजना के तहत 10वीं पास बेरोजगार युवक-युवतियों को हर महीने 1500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी ने बताया कि योजना के तहत राशि 7 मार्च से सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में भेजी जा रही है। यह योजना पहले 1 अप्रैल से शुरू होने वाली थी, लेकिन अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर इसे तत्काल लागू करने का फैसला लिया गया।

मुख्यमंत्री के अनुसार इस योजना के लिए 21 से 40 वर्ष आयु वर्ग के करीब एक करोड़ युवाओं ने आवेदन किया है। इनमें वे युवक-युवतियां शामिल हैं जो माध्यमिक (कक्षा 10) पास कर चुके हैं और रोजगार की तलाश में हैं।

ममता बनर्जी ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को आर्थिक सहारा देने के साथ-साथ रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए भी काम कर रही है। उनके अनुसार राज्य में बेरोजगारी दर में करीब 40 प्रतिशत की कमी आई है। अब तक लगभग 40 लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण दिया गया है, जिनमें से करीब 10 लाख लोग रोजगार पा चुके हैं।

e

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को भी आर्थिक सहायता दे रही है। पहले छोटे किसानों को 4 हजार रुपये मिलते थे, अब भूमिहीन किसानों को भी सहायता देने की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने यह भी बताया कि बीरभूम जिले के देउचा-पचामी कोयला परियोजना से करीब एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है, जिससे राज्य में ऊर्जा और उद्योग क्षेत्र को मजबूती मिलेगी।

e

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि विधानसभा चुनाव से पहले बेरोजगार युवाओं को भत्ता देने का यह फैसला राज्य की राजनीति में बड़ा मुद्दा बन सकता है और इसका असर आगामी चुनावी समीकरणों पर पड़ना तय माना जा रहा है।

FROM AROUND THE WEB