Movie prime

मुख्यमंत्री शर्मा का दिल्ली दौरा तेज, पीएम मोदी से भी मुलाकात संभव, आमंत्रण देंगे, सियासी हलचल तेज

 

RNE Network.

राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दिल्ली के सियासी दौरे पर है। आज उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात संभव है। वे राज्य सरकार के दो साल पूरे होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए पीएम मोदी को निमंत्रण देंगे। 
 

राज्य सरकार 15 दिसम्बर को अपने 2 साल पूरे कर रही है। इस दिन सरकार कई योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेगी। 
 

सियासी हलचल बढ़ी:
 

राज्य में अब मंत्रिमंडल का विस्तार व पुनर्गठन होना है, इस दृष्टि से सीएम के इस दिल्ली दौरे ने हलचल बढ़ा दी है। विधायकों व मंत्रियों में इस दौरे को लेकर ज्यादा हलचल देखी जा रही है। अब राज्य सरकार को राजनीतिक नियुक्तियां भी करनी है। संगठन की नियुक्तियां तो हो चुकी है। इस कारण भी सीएम के दिल्ली दौरे को महत्त्वपूर्ण माना जा रहा है।

FROM AROUND THE WEB