RudraNewsExpress_Logo

मुख्यमंत्री के विभागों पर जवाब देने के लिए मंत्री तय, सीएम की अनुपस्थिति में मंत्रियो की जिम्मेवारी तय

 

RNE Network.

विधानसभा सत्र के लिए राज्य सरकार के स्तर पर भी तैयारी आरम्भ हो गयी है। 20 अगस्त से आरम्भ होने वाले इस सत्र में मुख्यमंत्री के पास के विभागों पर होने वाले सवालों के जवाब के लिए मंत्रियों की जिम्मेवारी सीएम भजनलाल शर्मा ने तय कर दी है।
 

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोहलवीं विधानसभा के छठे सत्र के दौरान मुख्यमंत्री के अधीन आने वाले विभागों से सम्बंधित प्रश्नों के जवाब देने के लिए सरकार ने मंत्रियो को अधिकृत किया है। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा और गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम को जिम्मेदारी दी गयी है।

FROM AROUND THE WEB