Movie prime

बीकानेर दौरे में विधायक, पूर्व मंत्री का साथ चर्चा में, हमारा सीएम कैसा हो ... जैसे नारे भी अब तक गूंज रहे राजनीतिक हलके में

अब मंत्री पटेल, बैरवा भी मिलने घर पहुंचे
अंता उप चुनाव टिकट इसी उलझाव में अटका
 

अभिषेक आचार्य
d

RNE Special.
 

भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सक्रियता ने भाजपा की राजनीति में हलचल मचा दी है। वसुंधरा राजे के समर्थक   व फॉलोवर पूरे राज्य में ही है, यह बात किसी से छिपी हुई भी नहीं है। अनेक सांसद व विधायक भी उनके साथ है, या यूं कहें कि उनके गुट में है। उनके राज्य में हो रहे दौरे और उनके दिए जा रहे बयान खूब वायरल हो रहे है।
 

इन दिनों उनके बयानों को लेकर भी खूब चर्चा हो रही है। कहीं पे निगाहें, कहीं पे निशाना, की तर्ज पर उनके बयान आ रहे है। एक बयान से दो नहीं कई तीर चलते है और राजनियिक माहौल गर्मा जाता है।
 

यूं बढ़ाई राजे ने राजनीतिक हलचल:
 

भागवत से जोधपुर में मुलाकात :: जोधपुर में आरएसएस का बड़ा कार्यक्रम था। मोहन भागवत सहित सभी बड़े पदाधिकारी आये हुए थे। वसुंधरा राजे भी राज्य में दौरे कर रही थी। अचानक से भागवत से मिलने वे जोधपुर पहुंची। दोनों के बीच 30 मिनट से अधिक की बात हुई। बात क्या हुई ये तो सामने नहीं आया, मगर भाजपा की अंदरूनी राजनीति में हलचल हो गयी।
 

राजे का बीकानेर दौरा :: किसान केसरी रामेश्वर डूडी के निधन पर शोक जताने राजे बीकानेर आई। यहां उनका जबरदस्त भहारी भीड़ ने स्वागत किया। उनकी गाड़ी में पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी, विधायक विश्वनाथ मेघवाल व विधायक जेठानन्द व्यास थे। तो स्वागत करने वालों में नंदू सोलंकी, सत्यप्रकाश आचार्य, महावीर रांका भी पहुंचे। 
 

नारों से चर्चा :: नाल एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान नारे लगे ' हमारा सीएम कैसा हो, वसुंधरा राजे जैसा हो '। इस नारे की गूंज पूरे दौरे में रही। ये नारा एक नया संदेश दे गया और दूर तक इसकी आवाज गयी है जो राजनीतिक गलियारे में अब तक गूंज रही है।
 

कल्ला के यहां जाना : पूर्व मंत्री डॉ बी डी कल्ला के यहां भी वे गयी। कल्ला की भाभीजी व जनार्दन कल्ला की पत्नी के निधन पर शोक जताया। ये दौरा भी चर्चा बना।
 

एयरपोर्ट पर डोटासरा से मुलाकात :: वसुंधरा राजे दिल्ली से बीकानेर आयी और पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा बीकानेर से जा रहे थे। राजे व डोटासरा के मध्य गर्मजोशी से सौहार्द्रपूर्ण बातचीत हुई। ये बातचीत भी चर्चा में है।
 

सीएम व राठौड़ मिले:: अंता उप चुनाव की घोषणा होने पर सीएम भजनलाल व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ राजे से मिलने उनके निवास पर गये। चर्चा हुई। बाद में प्रभुलाल सैनी भी उनसे मिले। हालांकि उसके बाद भी अब तक भाजपा अपना प्रत्याशी तय नहीं कर पाई है। राजे की सहमति पर ही पूरा मामला अटका लगता है। 
 

अब बैरवा, पटेल मिलने पहुंचे:
 

गुरुवार को राज्य के उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा, विधि मंत्री जोगाराम पटेल, विधायक लादूलाल पितलिया भी वसुंधरा राजे के निवास पर उनसे मिलने पहुंचे। काफी देर वहां रहे । हालांकि इसे भी शिष्टाचार भेंट बताया गया। मगर लगता है राजे को लेकर भाजपा के भीतर कुछ तो पक रहा है।

FROM AROUND THE WEB