Movie prime

मोदी मंत्रिमंडल का कभी भी हो सकता है विस्तार, राष्ट्रपति से मिले मोदी

 

RNE Special.

केंद्रीय मंत्रिमंडल की आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बैठक हो रही है। इस बैठक में कई महत्त्वपूर्ण निर्णयों के साथ केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार पर भी बात हो सकती है। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से मुलाकात की थी।
 

राष्ट्रपति से मोदी की मुलाकात के बाद अब मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना प्रबल हो गयी है। केंद्रीय मंत्री कुरियन कल इस्तीफा दे चुके हैं और रणवीर बिट्टू किसी भी सदन के सदस्य नहीं रहे। वे भी मंत्रिमंडल से हटेंगे। भाजपा उनको पंजाब विधानसभा चुनाव में उतारना चाहती है। भाजपा के नए अध्यक्ष नितिन नवीन की टीम भी बन रही है। इस वजह से कयास लगाया जा रहा है कि मंत्रिमंडल का पुनर्गठन भी हो सकता है।
 

आने वाले दिनों में उत्तर प्रदेश, पंजाब, गोवा आदि के चुनाव है तो वहां से केंद्रीय मंत्रिमंडल में कुछ लोगों को जगह मिल सकती है। उत्तर प्रदेश पर भाजपा का विशेष फोकस है। भाजपा यहां जीत की हैट्रिक लगाना चाहती है तो जातीय समीकरणों को साधते हुए इस प्रदेश से मंत्री होने निश्चित माने जा रहे हैं। इसके अलावा भाजपा पिछले एक साल से पंजाब पर भी फोकस किये हुए हैं। यहां से भी कुछ नेताओं को मंत्रिमंडल में स्थान मिल सकता है।
 

हाल ही में ममता बनर्जी की टीएमसी, शिव सेना उद्धव व आम आदमी पार्टी में बड़ी टूट हुई है और इन दलों के बड़ी संख्या में सांसद भाजपा में शामिल हुए हैं। उनमें से भी कुछ को मंत्रिमंडल में स्थान मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं।

FROM AROUND THE WEB