20 जुलाई से संसद का मानसून सत्र, दोनों सदनों में बदलेगा राजनीतिक नजारा
RNE Network.
संसद का मानसून सत्र 20 जुलाई से आरम्भ होगा। यह सत्र 13 अगस्त 2026 तक चलेगा। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजीजू के अनुसार राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने केंद्र सरकार की सिफारिश पर दोनों सदनों की बैठक बुलाने को मंजूरी दे दी है।
इस बार संसद का नजारा भीतर से बदला हुआ दिखाई देगा। सत्तारूढ़ भाजपा व एनडीए की लोकसभा व राज्यसभा में स्थिति पहले से कहीं अधिक मजबूत हो गयी है। वहीं कुछ विपक्षी दलों की स्थिति बेहद कमजोर हो गयी है। पिछले और इस सत्र के बीच बड़ी संख्या में दलों में उठापटक हुई है। दोनों सदनों के सदस्यों ने पाला बदला है।
लोकसभा व राज्यसभा में सबसे ज्यादा कमजोर बंगाल की टीएमसी हुई है। उसके 20 सदस्य पार्टी छोड़ चुके हैं और वे अब एनडीए के सदस्य बन गए हैं। टीएमसी के 4 राज्यसभा सदस्य भी इस्तीफा दे चुके हैं। शिव सेना उद्धव के भी अब लोकसभा में केवल 3 सदस्य रह गए हैं, 6 सदस्य शिव सेना शिंदे में शामिल हो गए हैं। राज्यसभा में पहले ही आम आदमी पार्टी के 7 सदस्य पार्टी छोड़ भाजपा में शामिल हो चुके हैं। कुछ नए सदस्य भी इस सदन में निर्वाचित होकर आ गए हैं।

