आज से शुरू होगा मानसून सत्र, बहुत बदला माहौल होगा लोकसभा में, नये गुट दिखेंगे
Jul 20, 2026, 07:49 IST
RNE Network.
संसद का मानसून सत्र आज से आरम्भ होगा। इस सत्र के दौरान कई महत्चपूर्ण विधेयक पेश होने की संभावना है। वहीं विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश करेगा। इस कारण यह सत्र खासा हंगामेदार रहने की संभावना है। संसद का नजारा भी इस बार बदला हुआ नजर आयेगा।
लोकसभा में ममता की टीएमसी व उद्धव ठाकरे की शिव सेना पूरी तरह से अशक्त दिखेगी। क्योंकि टीएमसी के 20 लोकसभा सदस्य टूट चुके हैं। वहीं उद्धव की शिव सेना के 6 लोकसभा सदस्य शिंदे की शिव सेना में जा चुके हैं।
शरद पवार की एनसीपी के रुख में भी एनडीए सरकार के प्रति नरम रुख दिख सकता है। क्योंकि सुप्रिया सुले कल हुई राजनीतिक दलों की सर्वदलीय बैठक में राजनाथ सिंह के चरण छूती दिखी।

