Movie prime

सांसद देव ने ममता बनर्जी में निष्ठा जताई, ममता के साथ अब भी पुराने साथी खड़े हैं

 

RNE Network.

तृणमूल कांग्रेस के सांसदों का एक समूह ममता बनर्जी का साथ छोड़कर लोकसभा में अपना अलग ग्रुप बना चुका है। हालांकि उसकी संख्या को लेकर अब भी स्पष्ट तस्वीर सामने नहीं आ रही है। असमंजस बना हुआ है।
 

बताया गया कि इस ग्रुप ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर अपने लिए सदन में बैठने की अलग जगह की मांग की है। विद्रोही सांसदों का दावा था कि 28 में से उनके साथ 20 सांसद हैं। फिर यह संख्या 14 बताई गई। जब टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने लोकसभा सचिवालय से अधिकृत कॉपी मांगी तो जवाब मिला कि ऐसा कोई पत्र मिला ही नहीं है।
 

इसी बीच टीएमसी के एक और सांसद देव ने भी कीर्ति आजाद की तरह ममता में निष्ठा जताई है। सांसद देव से जब विद्रोही खेमे में जाने के बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने जवाब में कहा मैं नई तृणमूल में नहीं जा रहा। जब तक ममता बनर्जी जीवित है, मैं उनके साथ रहूंगा।

FROM AROUND THE WEB