सांसद संजना जाटव व रेहाना रियाज को बड़ी जिम्मेदारी, दोनों नेताओं को अलग अलग राज्यों में सह प्रभारी बनाया
Nov 12, 2025, 11:19 IST
RNE Network.
कांग्रेस आलाकमान ने राजस्थान की दो महिला नेताओं को संगठन में बड़ी जिम्मेवारी दी है। इन दोनों महिला नेताओं को अलग अलग राज्य में प्रभारी महासचिवों के साथ सह प्रभारी लगाया है। ये दोनों पार्टी की सचिव है।

भरतपुर की सांसद व युवा नेत्री श्रीमती संजना जाटव को पार्टी ने मध्यप्रदेश में प्रभारी महासचिव के साथ सह प्रभारी लगाया है। इसी तरह श्रीमती रेहाना रियाज चिश्ती को महाराष्ट्र में प्रभारी महासचिव के साथ सह प्रभारी लगाया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के निर्देश पर इन दोनों की तत्काल नियुक्ति के आदेश संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल ने जारी किए है।

