Movie prime

Napasar : कांग्रेस ने लूणकरणसर विधासभा क्षेत्र के नापासर मंडल की कार्यकारिणी सूची जारी की 

 

RNE Bikaner.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव व प्रदेश प्रभारी सुखजिंदरसिंह रन्धावा व राष्ट्रीय सचिव व सहप्रभारी चिरंजीव राव के निर्देशानुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा विधानसभा क्षेत्र लूनकरनसर के नापासर मण्डल कार्यकारिणी की नियुक्ति सूची जारी की गई है। कांग्रेस पार्टी संगठन को और अधिक गतिशील व मजबूत बनाने की प्रक्रिया के अन्तर्गत नापासर मण्डल में अध्यक्ष के अलावा एक संगठन महामंत्री, दस उपाध्यक्ष,दस महासचिव,एक कोषाध्यक्ष, दस सचिव, ग्यारह कार्यकारिणी सदस्य, एक प्रवक्ता और दो सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किए गए हैं।

जिला संगठन महामन्त्री मार्शल प्रहलादसिंह ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी देहात अध्यक्ष बिशनाराम सियाग व विधानसभा प्रत्याशी डॉ राजेन्द्र मूण्ड की सहमति तथा विधानसभा प्रभारी मनीष मक्कासर व जिला प्रभारी व अनूपगढ़ विधायक श्रीमती शिमला नायक की अनुशंसा पर प्रदेशाध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा की स्वीकृति से सूची जारी की गई है।
सूची में नापासर मंडल अध्यक्ष मांगीलाल मेघवाल, संगठन महामंत्री हरीश ब्राह्मण, उपाध्यक्ष क्रमशः कालूनाथ सिद्ध,उदाराम जाट,हरिराम मेघवाल,प्रेमाराम जाट,ओमप्रकाश जाट,रामलाल मेघवाल,फुसाराम स्वामी,जगदीश जाट,आसाराम नायक,सीताराम जाट को बनाया है।
इसी तरह महासचिव क्रमश: मोहम्मद आसिफ,सतीश कुमार मेघवाल,मनोहरलाल वाल्मीकि,श्रवणराम मेघवाल,सुरेश ओझा,चंदाराम जाट,भंवरलाल मेघवाल,रामरख जाट,कुश्लेन्द्र चारण,प्रेम कुमार को बनाया है। कोषाध्यक्ष रमेश मेहता होंगे।
सचिव महेश कुमार बोहरा,रणजीत जाट,अमित मेघवाल,कानाराम जाट,रामस्वरूप जाट,जगदीश कुम्हार,विक्रम सैन,अमित मेघवाल,रामकिशन जाट,जगदीश मेघवाल होंगे।सदस्य रामदेव मेघवाल, मोहनलाल मेघवाल, मालाराम मेघवाल, कैलाश मेघवाल,हीरालाल गोयल, भागीराम जाट, मालाराम मेघवाल, अर्जुनराम मेघवाल, भीयाराम जाट,भीखाराम जाट, चोथूराम जाट होंगे। प्रवक्ता होंगे मनमोहन राठी और सोशल मीडिया प्रभारी मदन पंवार, सुशील कुमार जैन को बनाया है।

FROM AROUND THE WEB