Movie prime

मोदी बने भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री, दुनिया भर के नेताओं ने दी बधाई

 

RNE Network.
 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बनने पर कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों और नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। नेताओं ने इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताते हुए पीएम मोदी के नेतृत्व, जनसेवा और भारत की प्रगति की सराहना की है।


केन्या के राष्ट्रपति विलियम समोई रुटो ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में लगातार तीन बार मिले जनादेश के जरिए भारतीय जनता के उनके नेतृत्व पर भरोसे और विश्वास को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि साधारण पृष्ठभूमि से देश के सर्वोच्च नेतृत्व तक पहुंचने का पीएम मोदी का सफर उनके समर्पण, दृढ़ता और जनसेवा का प्रमाण है। रुटो ने भारत के साथ केन्या की मजबूत और स्थायी साझेदारी को भी रेखांकित किया तथा दोनों देशों के बीच सहयोग को और गहरा करने की उम्मीद जताई।


मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू ने भी प्रधानमंत्री मोदी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार पद पर रहने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बनने पर वह प्रधानमंत्री मोदी को हार्दिक बधाई देते हैं। उन्होंने कहा कि मालदीव आपसी सम्मान, संप्रभु समानता और साझा हितों के आधार पर भारत के साथ सहयोग को और मजबूत करने के लिए तत्पर है।

d
भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने भी एक्स पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि दशकों की समर्पित जनसेवा और नेतृत्व का सशक्त प्रमाण है तथा प्रधानमंत्री मोदी को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

f
मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा कि भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बनने की यह एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह पीएम मोदी की वर्षों की जनसेवा और भारत के विकास, समृद्धि तथा वैश्विक मंच पर उसकी स्थिति को मजबूत करने में उनके नेतृत्व का प्रमाण है। इब्राहिम ने कहा कि मलेशिया भारत के साथ अपनी पुरानी और करीबी मित्रता को महत्व देता है तथा दोनों देशों के संबंधों को और मजबूत करने के लिए सहयोग जारी रखने का इच्छुक है।


मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह ने भी प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी। उन्होंने इस उपलब्धि को ऐतिहासिक मील का पत्थर बताते हुए कहा कि यह भारत की जनता द्वारा प्रधानमंत्री मोदी में जताए गए स्थायी विश्वास और भरोसे को दर्शाता है। सोलिह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यकाल में भारत ने आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत और मालदीव के संबंध और अधिक मजबूत हुए हैं तथा आने वाले वर्षों में दोनों देशों की मित्रता और आगे बढ़ेगी।

FROM AROUND THE WEB