Movie prime

राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन का पहला राज्य दौरा 27 को, टोंक जाएंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष, जिला कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे

 

RNE Network.

भाजपा के नव नियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 27 अप्रैल को अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार राजस्थान के दौरे पर आएंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार वे जयपुर पहुंचेंगे, जहां से सीधे टोंक जायेंगे।
 

टोंक में वे स्थानीय भाजपा कार्यालय के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये अन्य जिला कार्यालयों का उद्घाटन करेंगे। भाजपा नेताओं के अनुसार टोंक से बूंदी, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बाड़मेर, पाली और चूरू के जिला कार्यालयों का उद्घाटन किया जायेगा, जबकि दो जिला कार्यालयों का शिलान्यास भी होगा। इसके बाद नितिन नवीन जयपुर लौटेंगे और भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश कोर कमेटी की बैठक लेंगे।

FROM AROUND THE WEB