Movie prime

सम्राट राज में पहला चुनाव हारा एनडीए ने, भोजपुर - बक्सर एमएलसी सीट आरजेडी ने जीती , जेडीयू हारा

 

RNE Network.

बिहार में भाजपा के सम्राट चौधरी राज का पहला ही चुनाव एनडीए हार गई है। जेडीयू के नीतीश कुमार के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद भाजपा के सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री बने है।
 

उनके मुख्यमंत्री बनने के बाद भोजपुर - बक्सर सीट पर एमएलसी का चुनाव हुआ। कल मतों की गिनती हुई। यहां एनडीए गठबंधन ने जेडीयू के कन्हैया प्रसाद को उम्मीदवार बनाया। उनके सामने आरजेडी के तेजस्वी यादव ने अपने निकटस्थ सोनू राय को मैदान में उतारा। कन्हैया प्रसाद व सोनू राय के बीच इस एमएलसी सीट पर कांटे की टक्कर हुई। सम्राट चौधरी खुद इस सीट को लेकर प्रयासरत थे।
 

मगर सम्राट चौधरी को अपने राज के पहले चुनाव में ही हार का मुंह देखना पड़ा। बराबरी की इस टक्कर में आरजेडी के सोनू राय ने जेडीयू के कन्हैया प्रसाद को सोनू राय ने 359 मतों से पराजित कर दिया। पहले यह इस सीट पर जेडीयू की तरफ से कन्हैया प्रसाद के पिता चुनाव जीते हुए थे, जो इस बार विधानसभा का चुनाव जीत गए थे।

FROM AROUND THE WEB