एनडीए करेगा विधेयक विरोधी सांसदों के क्षेत्र में प्रदर्शन, देश भर में चलाएंगे जन जागरण अभियान
Apr 18, 2026, 09:16 IST
RNE Network.
लोकसभा में महिला आरक्षण संबंधी संविधान संशोधन विधेयक गिरने पर भाजपानीत एनडीए के घटक दल अब इस मुद्दे को जनता के बीच लेकर जाएंगे।
एनडीए इस मुद्दे पर बड़ा जनजागरण अभियान चलाएगा। खासतौर पर इस बिल का विरोध करने वाले सांसदों के संसदीय क्षेत्र में बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारियां कर रहा है।
लोकसभा की कार्यवाही शुक्रवार को स्थगित होने के बाद रात को एनडीए घटक दलों की बैठक हुई जिसमें नेताओं ने यह रणनीति बनाई। बैठक में तय किया गया कि बिल को पारित होने से रोकने वाले दलों के प्रभाव वाले राज्यों में एनडीए महिलाओं का बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी। जल्द ही इसकी विस्तृत योजना बनाकर उस पर अमल किया जायेगा।

