नीरज डांगी फिर राज्यसभा उम्मीदवार, कांग्रेस के मठाधीश नेताओं को झटका
RNE Network.
कांग्रेस ने आखिरकार अपनी एक जीतने वाली राज्यसभा सीट के लिए राजस्थान से अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी। राहुल गांधी ने एक बार फिर अपने सीधे क्विक निर्णय से कइयों को झटका देते हुए फिर से नीरज डांगी को उम्मीदवार घोषित कर दिया। यह राज्य के मठाधीश कांग्रेस नेताओं को बड़ा झटका है।
इस उम्मीदवार चयन से एक बात स्पष्ट हो फई कि अब राहुल निर्णय करने लग गए हैं। वे किसी के भी दबाव को नहीं स्वीकार, गुणवत्ता के आधार पर लगातार निर्णय कर रहे हैं। केरलम में सतीशन व कर्नाटक में डीके को सत्ता सोंप उन्होंने इसी तरह का संकेत दिया है।
दांगी के चयन की वजह:
राज्यसभा सीट के लिए राहुल ने फिर से दूसरे कार्यकाल के लिए दांगी को अवसर दिया है। इसकी पहली वजह उनका राजस्थान का होना है। वे कहते आये हैं कि जो नेता अपना बूथ तक नहीं जीता सकते, उनको महत्त्व किस बात का। राजस्थान की सीट है तो उम्मीदवार भी यहीं का होगा, जो डांगी है।
दूसरी बड़ी बात। राहुल लगातार ओबीसी, एससी, एसटी, महिला, अल्पसंख्यक आदि के हक़ की बात करते हैं। उस स्थिति में डांगी का टिकट कटने की संभावना ही नहीं बचती।
अभी केरलम विधानसभा चुनाव में राहुल की टीम में सचिन पायलट व इमरान प्रतापगढ़ी के साथ वे भी शामिल थे। अच्छा प्रदर्शन हुआ। सरकार बनी तो उसका प्रतिफल डांगी को मिलना तय हो गया।

