12 सितम्बर को शपथ ग्रहण करेंगे नये उप राष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन, देश के 15 वें उप राष्ट्रपति होंगे राधाकृष्णन, राष्ट्रपति शपथ दिलाएंगी
Sep 11, 2025, 10:57 IST
RNE Network.
भारत के नव निर्वाचित उप राष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन 12 सितम्बर यानी कल उप राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। उनको देश की राष्ट्रपति महामहिम द्रोपदी मुर्मू इस पद की शपथ दिलाएंगी।
राधाकृष्णन ने 9 सितम्बर को हुए उप राष्ट्रपति के चुनाव में जीत हासिल की थी। वे सत्तारूढ़ एनडीए गठबन्धन के प्रत्याशी थे। उप राष्ट्रपति का चुनाव जगदीप धनकड़ के इस्तीफा दे देने के कारण हुआ था। राधाकृष्णन देश के 15 वें उप राष्ट्रपति के रूप में कल शपथ लेंगे।