Movie prime

नितिन नबीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया

 

RNE Network.
 

भारतीय जनता पार्टी संसदीय बोर्ड ने बिहार के मंत्री और पांच बार के विधायक नितिन नबीन को तत्‍काल प्रभाव से पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। एक संगठनात्मक नेता के तौर पर जाने जाने वाले नबीन अभी पटना जिले की बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। वे नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार में सड़क निर्माण विभाग के मंत्री हैं। नबीन भारतीय जनता पार्टी के अनुभवी नेता और पूर्व विधायक स्वर्गीय नबीन किशोर प्रसाद सिन्हा के पुत्र हैं।
 

45 साल की उम्र के नबीन पार्टी के इतिहास में सबसे कम उम्र के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। वे इस पद पर नियुक्त होने वाले बिहार के पहले भाजपा नेता हैं। लगभग दो दशक के संगठनात्मक अनुभव के साथ, नबीन ने पार्टी में कई महत्वपूर्ण भूमिका निभाई हैं, जिनमें भारतीय जनता युवा मोर्चा के बिहार अध्यक्ष और छत्तीसगढ़ चुनाव प्रभारी शामिल हैं।

FROM AROUND THE WEB