Movie prime

नितिन नबीन का आज भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना तय, भाजपा में नए युवा युग की होगी शुरुआत

 

अभिषेक आचार्य
d

RNE Special.
 

एक लंबी प्रतीक्षा के बाद आज भाजपा को अपना नया बॉस मिल जायेगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए केवल नितिन नबीन ने ही नामांकन दाखिल किया है, इस कारण उनका अध्यक्ष बनना तय है।

यह बिहार राज्य के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। बिहार को 3 महीनें में दो बड़े तोहफे पीएम नरेंद्र मोदी ने दिए है। इस बार बिहार में प्रचंड बहुमत से एनडीए की सरकार बनी है। ये पहला तोहफा था। इस बहुमत के प्रत्युत्तर में मोदी ने नया राष्ट्रीय अध्यक्ष भी बिहार से ही नितिन नबीन को चुना है। इस चयन से मोदी - शाह ने एक बार फिर से सबको चकित किया है। किसी ने भी इस नाम के लिए सोचा तक नहीं था, ये बड़ा सच है।

कई नेता पीछे छूट गए:

भाजपा के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए कई नामों पर चर्चा हो रही थी। उन नामों में बड़े व दिग्गज नेता शामिल थे। मगर पीएम मोदी व अमित शाह ने सारे कयासों को खारिज करते हुए एक बिल्कुल नया नया नाम नितिन नबीन का सामने ला दिया।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए राजनाथ सिंह, धर्मेंद्र प्रधान, भूपेंद्र यादव, देवेंद्र फडणवीस, वसुंधरा राजे आदि के नाम महीनों तक सुर्खियों में रहे। मगर नितिन नबीन ने सबको पीछे छोड़ दिया।



भाजपा में युवा नेतृत्त्व की शुरुआत:

नितिन नबीन को पार्टी की कमान सौंपकर भाजपा ने पार्टी में नए युवा वर्ग के नेतृत्त्व की शुरुआत की है। विद्यार्थी परिषद व संघ की पृष्ठभूमि से सक्रिय राजनीति में आने वाले नितिन नबीन को इस वजह से चुना गया है, क्योंकि भारत में सर्वाधिक युवा है। युवा शक्ति के कारण ही दुनिया में भारत को युवाओं का देश माना जाता है। 

d

जाहिर है, जब पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा है तो उसकी टीम भी युवा ही होगी, यह तय है। नबीन की टीम को लेकर भी अभी से कवायद आरम्भ हो गयी है। कुल मिलाकर आज से भाजपा में युवा वर्ग को नेतृत्त्व देने की शुरुआत हो जाएगी।

FROM AROUND THE WEB