Movie prime

Bihar : नीतीश कुमार 10वीं बार सीएम, जानिए मंत्रिमंडल में किस दल के, कितने मंत्री!

PM Modi, Amit Shah सहित कई सीएम, नेता मौजूद 

सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडे, नितिन नवीन,  रामकृपाल यादव मंत्री 

 

RNE Patna.

नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में दसवीं बार शपथ ली, एनडीए ने हाल ही में विधानसभा चुनाव में 202 सीटों के साथ भारी जीत दर्ज की।

राष्‍ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन-एनडीए के विधायक दल के नेता नीतीश कुमार ने आज बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में दसवीं बार शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया गया। सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंगल पांडे, नितिन नवीन और रामकृपाल यादव सहित भाजपा नेताओं ने नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में मंत्री पद की शपथ ली है।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री उपस्थित थे। हाल ही में संपन्न राज्य विधानसभा चुनाव में एनडीए ने भारी जीत हासिल की थी और 243 सदस्यों वाली विधानसभा में 202 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की।

FROM AROUND THE WEB