Movie prime

नीतीश का एमएलसी और नितिन का एमएलए पद से इस्तीफा, दोनों राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो चुके है

 

RNE Network.

बिहार में कल बड़ी राजनीतिक उथल पुथल की नींव पड़ी। कल भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने विधानसभा ( एमएलए ) और जेडीयू नेता नीतीश कुमार ने विधान परिषद ( एमएलसी ) सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।
 

नेतृत्त्व परिवर्तन की अटकलों के बीच नीतीश ने सीएम पद से इस्तीफा नहीं दिया है। एमएलसी पद से इस्तीफा देने के बाद भी नीतीश छह महीने मुख्यमंत्री रह सकते है। वहीं, बांकीपुर सीट से लगातार पांच बार विधायक रहे नवीन ने इस्तीफे के बाद भावुक पोस्ट साझा करते हुए अपनी मां और कार्यकर्ताओं को याद किया।

FROM AROUND THE WEB