Movie prime

नीतीश आज लेंगे राज्यसभा सदस्य  पद की शपथ, अब बिहार में नया मुख्यमंत्री जल्द ही बनेगा

 

RNE Network.

बिहार को जल्दी ही नया मुख्यमन्त्री मिलने का रास्ता आज साफ हो जायेगा। राज्यसभा सांसद चुने गए जेडीयू के दिग्गज नेता नीतीश कुमार के बिहार का मुख्यमंत्री पद छोड़ने के समय पर अटकलें खुद नीतीश ने गुरुवार को साफ कर दी।
 

गुरुवार को दिल्ली पहुंचे नीतीश ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह शुक्रवार को राज्यसभा सांसद पद की शपथ लेंगे और दिल्ली में रहेंगे। उन्होंने कहा कि वहां ( बिहार ) छोड़कर यहां आए है। नये लोगों को जिम्मा देंगे। 
 

मुख्यमंत्री नीतीश के साथ दिल्ली आए जेडीयू नेता विजय कुमार चौधरी ने कहा कि सांसद पद की शपथ लेने के एक - दो दिन बाद नीतीश सीएम पद से इस्तीफा देंगे। उसके बाद बिहार में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू होगी। सूत्रों के अनुसार 13 या 14 अप्रैल को बिहार कैबिनेट की बैठक के बाद नीतीश पद छोड़ेंगे। सूत्रों के अनुसार नई सरकार में सीएम भाजपा का होगा और एक डिप्टी सीएम जेडीयू का होगा।

FROM AROUND THE WEB