RudraNewsExpress_Logo

निकाय चुनाव: 10,245 वार्डों के लिए आज से नामांकन, 309 निकायों में होगा चुनाव

 

RNE Bikaner.

बीकानेर सहित प्रदेश के 10 नगर निगम, 47 नगर परिषद और 252 नगरपालिकाओं के कुल 10245 वार्डों के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया गुरुवार सुबह 10.30 बजे से शुरू होगी। नामांकन सोमवार तक होगा।
 

इस दौरान उम्मीदवार नामांकन पत्र जमा करा सकेंगे। नामांकन पत्र के साथ प्रत्याशियों को शपथ पत्र भी पेश करना होगा, जिसमे संपत्ति, शिक्षा व मुकदमों का खुलासा करना होगा। 309 शहरी निकायों के चुनावों के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से गुरुवार को अधिसूचना जारी होगी।
 

वहीं वार्डों में चुने गए प्रत्याशियों में से अध्यक्षीय पदों के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया 15 व 16 सितम्बर को होगी। उपाध्यक्षीय पदों के लिए 22 सितम्बर को चुनाव होंगे। उसी दिन सुबह 11 बजे नामांकन पेश होंगे और दोपहर बाद ढाई से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।

FROM AROUND THE WEB