अब अजित पवार की पत्नी ने एयर क्रेश पर संदेह जताया, महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा ने अब जांच की मांग की
Apr 24, 2026, 12:27 IST
RNE Network.
महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार ने अपने पति व राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे पर पहली बार बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इस हादसे को लेकर शक है, वैसे ही उनके मन में भी कई सवाल है।
इन सब शंकाओं का जवाब निष्पक्ष जांच से ही मिलना चाहिए। सुनेत्रा पवार ने कहा कि अगर किसी की गलती सामने आती है तो उसे सबसे सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने बारामती में यह बात कही। एनसीपी ( शरद पवार ) के विधायक और अजित पवार के भतीजे रोहित पवार ने सबसे पहले हादसे की कथित खामियों की बात उठायी थी।

