Movie prime

अब हरिवंश की जगह नया होगा उप सभापति, जेडीयू ने हरिवंश को इस बार टिकट नहीं दिया

 

RNE Network.

अगले कुछ महीनों में अब राज्यसभा को नया उप सभापति मिलेगा, क्योंकि वर्तमान उप सभापति हरिवंश को इस बार जनता दल यूनाइटेड ( जेडीयू ) ने टिकट नहीं दिया है। 
राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश का दूसरा कार्यकाल अप्रैल में खत्म हो रहा है। बिहार से जीतने वाली 2 सीटों के लिए खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और रामनाथ ठाकुर को चुनाव में उतारा है। एक समय मे हरिवंश को नीतीश का करीबी माना जाता था, लेकिन 2018 में उनको उप सभापति बनाने का प्रस्ताव भाजपा ने पेश किया था।

 

इसके बाद नीतीश व हरिवंश के बीच रिश्ता सही नहीं रहा, उसमें दरार आ गयी। खासतौर पर 2022 में नीतीश कुमार के एनडीए से अलग होकर महागठबंधन की बिहार में सरकार बनाने के दौरान हरिवंश ने उप सभापति पद से इस्तीफा नहीं दिया था।

FROM AROUND THE WEB