RudraNewsExpress_Logo

ओम प्रकाश माथुर केरल के राज्यपाल बने, 6 राज्यों में राज्यपाल बदले

06 राज्यपाल बदले : ओम माथुर केरलम, सुधा यादव कर्नाटक, बृज मोहन राम ओडिशा, डॉ. ढाल सिंह उत्तराखंड, दुष्यंत गौतम सिक्किम,  राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर तमिलनाडु के राज्यपाल

 

Rudra News Express New Delhi. 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 6 राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की है। इनमें से सिक्किम के राज्यपाल ओम प्रकाश माथुर को केरल का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, वहीं केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर को तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया गया। ब्रज मोहन राम को ओडिशा, डॉ. सुधा यादव को कर्नाटक, डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड और दुष्यंत गौतम को सिक्किम नया का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

गोवएरनेर

 

ओम प्रकाश माथुर : पहले सिक्किम अब केरलम !

राजस्थान भाजपा के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश माथुर कई संगठनात्मक जिम्मेदारियां निभा चुके हैं और पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य भी रहे हैं। जुलाई 2024 में उन्होंने सिक्किम के राज्यपाल का पद संभाला था। अब उन्हें केरलम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर : केरलम से तमिलनाडु!

राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर गोवा में भाजपा संगठन और सरकार में विभिन्न जिम्मेदारियां निभा चुके हैं। बिहार और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं। जनवरी 2025 में उन्होंने केरल के राज्यपाल का पद संभाला था। अब उन्हें तमिलनाडु का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।

बृज मोहन राम: पूर्व सांसद-विधायक!

बृज मोहन राम 1991 से 1995 तक बिहार विधानसभा के सदस्य रहे। वर्ष 1996 से 2004 तक पलामू लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। भाजपा के नेता और पूर्व सांसद हैं। वे मूलतः बिहार के पलामू क्षेत्र के हैं जो अब झारखंड में है। उन्हें ओडिशा में राज्यपाल बनाया गया है। 

डॉ. सुधा यादव: सांसद रही, अब पहली बार राज्यपाल! 

हरियाणा के रेवाड़ी जिले की डॉ. सुधा यादव 1999 में महेंद्रगढ़ से लोकसभा सांसद चुनी गईं।  बाद में वे राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की सदस्य बनीं। अगस्त 2022 में उन्हें भाजपा के संसदीय बोर्ड में शामिल किया गया। अब उन्हें कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है। 

डॉ. ढाल सिंह बिसेन:  उत्तराखंड की जिम्मेदारी

मध्य प्रदेश के भाजपा नेता ढालसिंह बिसेन 1990 से 2008 के बीच मध्य प्रदेश विधानसभा में चार बार विधायक रहे।वर्ष  2019 में वे बालाघाट लोकसभा सीट से सांसद चुने गए और 2024 तक इस पद पर रहे। उन्हें उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया है।

दुष्यंत गौतम: राज्यसभा सांसद से सिक्किम गवर्नर!

दुष्यंत कुमार गौतम 2020 में हरियाणा से राज्यसभा सांसद चुने गए । वे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव भी रह चुके हैं और पार्टी में संगठन व चुनावी रणनीति से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई हैं। उन्हें सिक्किम का गवर्नर बनाया गया है। 
 

FROM AROUND THE WEB