Movie prime

10 फरवरी को राज्य के जिलाध्यक्षों को दिल्ली में प्रशिक्षण देंगे, खड़गे व राहुल गांधी ट्रेनिंग देकर फील्ड में उतारेंगे

 

RNE Network.

राजस्थान के सभी कांग्रेस जिलाध्यक्षों को दिल्ली में प्रशिक्षण दिया जायेगा। राज्य में 50 जिलों में से 49 में हाल ही में जिलाध्यक्ष बनाये गए है। बस एक जगह राजसमंद में जिलाध्यक्ष बनना शेष है।
 

सभी 49 जिलाध्यक्षो को 10 फरवरी को दिल्ली बुलाया गया है। कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा गांधी भवन में इन जिलाध्यक्षों की ट्रेनिंग होगी। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष नये जिलाध्यक्षों को ट्रेनिंग देंगे और इनसे सीधे बात करेंगे।

FROM AROUND THE WEB